
डभरा। नगर पंचायत डभरा में नाली निर्माण कार्य में सीएमओ एवं इंजीनियर के संरक्षण में अनियमितता बरती जा रही है।नगर पंचायत डभरा के अटल चौक मुख्य सड़क मार्ग से सिंचाई कॉलोनी पानी टंकी तक नाली निर्माण कार्य किया गया है जिसमें लाखों रुपये खर्च करने के बाद में निर्माण कार्य को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है ।नाली का निर्माण कार्य प्राक्कलन (स्टीमेट)के आधार पर नहीं किया गया है । जिसके कारण सिंचाई कॉलोनी के दफ्तर में आने जाने के लिए परेशानी हो रही है। मुख्य गेट के पास ही नाली का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इसी कारण दफ्तर में आने जाने वाले अधिकारियों एवं आम ग्रामीणों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यहां कभी भी ग घटना हो सकती है। नाली इतनी स्तरहीन बनाई गई है कि बरसात का पानी किस तरफ जाएगा समझ में परे है। पानी निकासी कि सुविधा नहीं होगी तो बरसात में सिंचाई कॉलोनी एवं ब्लॉक कॉलोनी में पानी घुसेगा। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी नाली निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। कई महीनो से काम बंद है। नाली में भी गंदगी पसरी है। पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है । बरसात के दिनों में किस तरह पानी की निकासी होगी इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नाली निर्माण कार्य में स्तरहीन सरिया एवं सीमेंट लगाकर कम ऊंचाई का नाली निर्माण कराया गया है।




















