
कोरबा। निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह तीसरी बार चुनावी मैदान में है। अधूरे कार्यों को पूरे करना और मूलभूत व्यवस्थाओं को और बेहतर करना उनकी प्राथमिकता होगी। अपनी मुखर वर्किंग स्टाइल और जनता से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए सदैव तत्पर रहने के नाम से चंद्रलोक की पहचान इलाके में खास बनी हुई है। पिछले 10 साल में अपने वार्ड के लिए विकास से संबंधित विभिन्न काम कराए गए हैं। यह बात सही है कि जनता की अपेक्षाएं अनंत है और संसाधन इससे कहीं कम। फिर भी कोशिश जारी है। पिछले 10 वर्ष नगर निगम में स्टांप महापौर की व्यवस्था होने के कारण की दिक्कत आई और कुल मिलाकर विकास पर इसका असर पड़ा। इसलिए अब की बात जनता के पास इस मुद्दे को रखा जा रहा है। जनता सभी चीजों को बखूबी समझ रही है।