
लखनऊ, 0९ जनवरी । लखनऊ पुलिस की तरफ से अयोध्या जाने के लिए 19 जनवरी से डायवर्जन जारी किया जाएगा। इसी को लेकर सोमवार को इन तीन रास्तों का निरीक्षण किया।इस मौके पर पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर, संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें। संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीनों रास्तों पर ट्रैफिक से संबंधित आने वाली दिक्कतों को देखा गया। इस दौरान अहिमामऊ चौराहे पर खराब सिग्नल व खराब सड़क की मरम्मत करवाने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के लिए स्थान चिन्हित किया।जेसीपी ने बताया कि टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिकों के साथ बैठक की जाएगी। उनको निर्देश दिया जाएगा कि जो भी सवारी ले जानी होगी। बुक कर उनको पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ले जाएंगे। ताकि उस रास्ते के बारे में भी लोगों को जानकारी हो सके।
























