अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, राम नगरी को दी कई बड़े सौगात

अयोध्या ३० दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। वही रामनगरी को कई सौगाद दी। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो जारी है। लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर स्थित महोबरा बाईपास चौराहा से रामजन्मभूमि तक कॉरिडोर निर्मित किया जा रहा है। इसी हाइवे के समानांतर सर्विस रोड से आगे बढऩे पर निरंकारपुर आता है। निरंकारपुर में ही वह अज्ञात पेड़ है, जिसके तने पर स्वत: रामनाम अंकित होने का दावा किया जाता है। इस दावे के साथ ही यह वृक्ष आस्था के केंद्र में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल होने वाली अयोध्या यात्रा से पहले भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अयोध्या पुलिस ने ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और प्रतिबंधित इलाकों की निगरानी की। अयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठ के लिए राम लला (बाल्यावस्था में रूप) की दो मूर्तियों को फाइनल किया गया है। एक मूर्ति गर्भगृह में रखी जाएगी। जबकि दूसरी मंदिर परिसर में कहीं स्थापित की जाएगी। श्री राम जन्मभूमि पर जहां भव्य मंदिर को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं अयोध्या को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 की तारीख प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तय की जा चुकी है। इससे पहले 30 दिसंबर का दिन अहम होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में है और राम की नगरी को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। उनका देश भर के कलाकारों के विभिन्न समूहों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, देश एक व्यक्ति का इंतजार कर रहा था, और वे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जब कोई व्यक्ति लोगों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेता है, तो असंभव भी संभव बन जाता है। पीएम मोदी ने खुद कहा था कि दिवाली तीन बार मनाई जाएगी। पहली दिवाली के दिन, दूसरी 5 राज्यों में चुनाव की गिनती के दिन और तीसरी 22 जनवरी 2024 को।

RO No. 13467/11