अयोध्या में ढांचा विध्वंस के 31 वर्ष बाद हटाए गए कई यातायात प्रतिबंध, पर जांच और चौकसी पहले जैसी

अयोध्या । अयोध्या में ढांचा विध्वंस के करीब 31 वर्ष बाद यातायात प्रतिबंध की बेड़ियों को काफी हद तक हटा दिया गया है। टेढ़ी बाजार चौराहे से बैरियर हटा दिया गया है। यहां से राम जन्मभूमि पथ के पास श्रीराम अस्पताल तक चार पहिया वाहनों को प्रवेश मिलने लगा है। रामघाट चौराहे पर भी अब वाहनों को नहीं रोका जाएगा। अयोध्या में प्रमुख पर्वों के साथ ही शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है। इस दौरान यातायात प्रतिबंधों का दंश स्थानीय लोगों के साथ ही पूरे देश से आने वाले श्रद्धालु भी झेल रहे थे। इससे सबसे ज्यादा राहत रामकोट वासियों को मिली। पहले टेढ़ी बाजार व गोकुल भवन बैरियर पार कर वही वाहन जाते थे, जिन्हें विशेष अनुमति होती थी या फिर जिनके पास यलो जोन का पास होता था लेकिन, अब टेढ़ी बाजार से चार पहिया वाहन सीधे कटरा, अशर्फी भवन होते हुए रामपथ पर पहुंच सकते हैं। रामघाट चौराहे से भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था लेकिन, यहां भी सुगम आवाजाही शुरू हो गई।

RO No. 13467/10