
अंबिकापुर। खरीफ वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन पर रोक हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है। इसी कड़ी में औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग एवं मंडी के संयुक्त दल द्वारा गत दिवस को प्रतापपुर नाका के पास ट्रक में धान 500 बोरी परिवहन करते हुए पाया गया। संदिग्ध पाये जाने पर वाहन को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई जिसमें नियमानुसार मंडी से संबंधित कागजात नहीं दिखाए जाने पर खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी, सहायक खाद्य अधिकारी रोशन गुप्ता, मंडी सचिव पीडी सिंह एवं मंडी उप निरीक्षक के द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार 27 अक्टूबर को दरिमा रोड़ खाला में स्थित महामाया ट्रेडिंग खाला को खाद्य अधिकारी, के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान 130 क्विंटल धान मंडी प्रावधानों के अनुसार जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 330 क्विंटल धान की जब्ती की गई है।



























