असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिए बजट में कोई चीज नही: दीपेश

कोरबा। एटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश का बजट अपेक्षाओं के कसौटी के अनुरूप नहीं है । ऐसा लगता है । यह पूरी तरह सामने लोक सभा चुनाव को सामने रख कर बजट बनाया गया है इसी तरह सरकार ने बजट मे यह दावा किया है । कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाएंगे जो मात्र ख्याली पुलाव है इसके साथ ही बजट मे यह भी कहा गया है । कि राज्य का त्रष्ठक्क वर्तमान मे जो 5 लाख करोड़ है वह अगले 5 साल मे 10 लाख करोड़ ले जाने ने का सिर्फ लक्ष्य बनाया है वास्तव में यह हो पाएगा कि नहीं उसमें संदेह है इसी तरह युवा बेरोजगारों के रोजगार सृजन के कोई उपाय बजट मे नहीं है वहीं असंगठित मजदूरों के कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट मे कोई प्रावधान नहीं किया गया है सबसे हैरानी की बात तो यह है कि प्रदेश के समस्त जिलों मे सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली कोरबा जिले का बजट मे पूरी तरह उपेक्षा किया गया है कुलमिलाकर प्रदेश का बजट निराशाजनक है।

RO No. 13467/11