
नई दिल्ली, एजेंसी। असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है। अब नई डीए दर 38 फीसदी से बढ़ाकर 42प्रतिशत कर दिया गया है। सरमा ने 1 अप्रेल को बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से अतिरिक्त 4 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। अब नई डीए दर 42त्न है। इसकी घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर पर की है। उन्होंने लिखा, हमारी सरकार है जो अपने कर्मचारियों की परवाह करती है। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 1 जनवरी, 23 से राज्य सरकार के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए अतिरिक्त 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाई गई। नई डीए दर अब 42 प्रतिशत है। असम के सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष को भी अपने पोस्ट में टैग किया है।