अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग, 100 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

अहमदाबाद, 30 जुलाई [एजेंसी]।
अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने की खबर है। आग लगने के बाद अस्पताल से 100 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर 20-25 अग्निशमन कर्मी मौजूद हैं। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। अहमदाबाद के शाही बाग इलाके में स्थित दस मंजिला राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में यह आग लगी। अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे यह आग लगी। आग लगने के बाद पूरे बेसमेंट में धुंआ भर गया। अस्पताल से एहतियातन 125 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया।
अग्निशमन अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आग करीब सुबह साढ़े चार बजे लगी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल में कुछ पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मरीजों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। 20-25 अग्निशमन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग को नियंत्रित कर लिया गया है। शाही बाग पुलिस थाने के निरीक्षक एमडी चंपावत का कहना है कि बेसमेंट में चल रहे नवीकरण काम के चलते बेसमेंट में रखी चीजों में आग लग गई, जिससे बेसमेंट में धुआं फैल गया। राजस्थान अस्पताल एक धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है।

RO No. 13467/11