आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 100 लेने का आरोप महिलाएं पहुंची शिकायत लेकर कलेक्टर के पास

जांजगीर-चांपा। महतारी वंदन योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर ग्रामीणों ने सत्यापन के नाम पर 100-100 रुपए लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित कार्यकर्ता से पैसा वापस दिलाने या कार्रवाई करने की मांग की है। गांव अवरीद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा वार्ड 4 के सभी हितग्राहियों को सत्यापन के नाम पर 100-100 रुपए लेकर बुलाया गया। ग्रामीणों से कहा कि अगर 100 नहीं दोगे को काम नहीं होगा। जानकारी के अभाव के ग्रामीणों द्वारा 100-100 रुपए दिया गया। इसके बाद सत्यापन किया गया। बाद में जानकारी होने के ग्रामीणों ने पैसा वापस लेने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास पहुंचे तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पैसा वापस नहीं विधवा महिलाओं से 500 की गई वसूली होगा। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मांग किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति के खिलाफ कार्रवाई की जाए या फिर पैसा वापस करवाया जाए। महतारी वंदन योजना राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि किसी से पैसा नहीं लिया जाएगा। फार्म भरने से लेकर सभी नि:शुल्क हो गया। ज्ञात हो कि सूची पर आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी तक किया जाएगा। अतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 2 मार्च को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राहियों को अवरीद की बिरस बाई ने बताया कि वार्ड 4 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अधिकांश लोगों से 100 रुपए लिया गया। साथ ही विधवा महिलाओं से 500 रुपए वसूली की गई। इसके बारे में जानकारी नहीं थी, बाद में जानकारी होने के बाद पैसा वापस लेने पहुंचे तो उल्टा धमकी दिया जा रहा है। राशि का अंतरण सीधे उनके खातों में 8 मार्च को किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद साहू, हरिकृष्ण यादव, राधिका बाई, बीरस बाई, कुसुम बाई सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11