कोरबा। कल एसईसीएल गेवरा परियोजना में इंटक कार्यालय में सभी जेसीसी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय समस्याओं को सामने रखते हुए प्रबंधन से मिलने का निर्णय लिया गया। डीएवी स्कूल में कर्मचारियों के बच्चों को नहीं लिया जा रहा है। सीट कम होने की वजह से कर्मचारी परेशान हैं। इस संबंध में एसईकेएमसी के अध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि डीएवी स्कूल में कामगारों के बच्चों को लिया जाना जरूरी है। अगर सीट कम है तो संख्या बढ़ाई जाए।
दीपका परियोजना में काम करने वाले के बच्चे भी यहां प्रवेश के लिए आते हैं। कल की बैठक में दीपक उपाध्याय, एल.पी.अघरिया, रामनारायण साहू, प्रीतम राठौर, जनाराम कर्ष, अजय सिंह उपस्थित थे। इसी तरह चिकित्सालय की समस्या को भी उठाते हुए कहा गया कि दवाईयों के लिए कर्मचारियों को भटकना पड़ता है। जेब में पैसे नहीं होने से कई बार मरीज बाहर की दवा खरीद नहीं पाता। इन सभी मुद्दों को लेकर आज संयुक्त मोर्चा के सदस्य सीजीएम से मुलाकात करेंगे। अगर समस्या का हल नहीं हो पाता है तो आंदोलन किया जाएगा।