![Tarun-CG-Default](https://tarunchhattisgarhkorba.com/wp-content/uploads/2020/02/Tarun-CG-Default-696x387.jpg)
कोरबा। भाजपा में संगठन चुनाव चल रहे हैं। बूथ चुनाव होने के बादअब नगर मंडल अध्यक्ष के चुनाव होंगे। इसके लिए 45 वर्ष निर्धारित किया गया है। उम्र निर्धारित होने से सभी मंडलों में दावेदारों के नाम कट गए है। सबसे अधिक नाम कटघोरा व बांकीमोंगरा मंडल में होते हैं। इन मंडलों में चुनाव के समय हमेशा घमाशान दिखाई देता है। उम्र निर्धारित होने से अब गिने चुने नाम ही सामने आ रहे हैं। कटघोरा मंडल में अभिषेक गर्ग, मनोज नायडू, डाकेश्वर शुक्ला, सुनील खांडे, समजीत सिंह के नाम चर्चा में है। बांकीमोंगरा मंडल में पिछली बार मंडल अध्यक्ष पद के लिए 60 नाम सामने आये थे। लेकिन इस बार गिने-चुने नाम ही रह गए हैं। मनीष मिश्रा को मंडल अध्यक्ष बने दो माह ही हुए हैं, उन्हें वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत जगत के स्थान पर अध्यक्ष बनाया गया है। लक्ष्मीकांत जगत के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। यहां पर मनीष मिश्रा को मौका मिल सकता है। इसी तरह उरगा मंडल में किशन साव, कमलेश अनंत, ओम साहू, हरिश साहू के नाम चर्चा में है। कुल मिलाकर देखा तो उम्र निर्धारण से दावेदारों के नाम अब कट गए हैं।