इंटक कार्यालय में शोकसभा

कोरबा। पिछले दिनों दीपका के श्रमिक नेता शिवशंकर शुक्ला के पिता का निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इंटक कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग शोकसभा आयोजित की गई। दीपका कार्यालय में आयोजित शोकसभा में सतीश सिंह, मनोज सिंह, संजय पांडेय, मो.रसूल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह गेवरा कार्यालय में एक अलग शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गोपाल यादव, डी.के.मिश्रा, विकास शुक्ला, छंदराम राठौर, जीवराखन चंद्रा, सूर्यकांत पाटले, हरनाम सिंह, धरम सिंह, सीताराम साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

RO No. 13467/11