इटली में भारतीय मजदूर के साथ बर्बरता…खेत में काम करते वक्त कट गया हाथ, मदद के बजाय घर पर अधमरा फेंक कर हो गए फरार

रोम, २० जून ।
इटली में काम करने वाले एक भारतीय खेत मजदूर की सडक़ दुर्घटना के बाद मौत हो गई। दरअसल, सतनाम सिंह सोमवार को लैटिना में एक खेत पर काम करते समय घायल हो गए थे। रोम के दक्षिण में एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहां हजारों भारतीय प्रवासी कामगार रहते हैं। श्रम मंत्री मरीना कैल्डेरोन ने संसद में इस हादसे को लेकर दुख प्रकट किया। श्रम मंत्री ने संसद को बताया कि लैटिना के ग्रामीण क्षेत्र में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुए और अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में छोड़े गए भारतीय कृषि मजदूर की मृत्यु हो गई है। इसमें उनका हाथ भी कट गया था। मंत्री ने इस बर्बरतापूर्ण कृत्य की निंदा की है। मंत्री ने कहा, यह वास्तव में बर्बरता का कृत्य था। उन्होंने कहा कि अधिकारी जांच कर रहे हैं और उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।
फ्लैई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन के अनुसार, सिंह, 30 या 31 वर्ष का था और बिना कानूनी कागजात के काम कर रहा था, तभी एक मशीन से उसका हाथ कट गया। सिंह की मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोगों ने उसे घर के पास फेंक दिया। मंत्री ने इस स्थिति को हॉरर फिल्म जैसा बताया।सिंह को बाद में एक एयर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
लैटिना में एक पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि उसे रोम के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन आज दोपहर के आसपास उसकी मौत हो गई।

RO No. 13467/11