कोरबा। 23 वे वर्ष में कोरबा की विनायक उत्सव समिति ने गणेशोत्सव धूमधाम से मनाना तय क्या है । अबकी बार भगवान का नया स्वरूप यहां पर देखने को मिलेगा। उत्सव मनाने के लिए समिति बना ली गई है। इसके साथ कार्य योजना को अंतिम रूप देने का काम जारी है। वर्ष 2000 में पावर हाउस रोड में पहली बार विनायक उत्सव समिति गणेश उत्सव का आयोजन किया था। बीते 22 वर्ष में उसके द्वारा अत्यंत धूमधाम से आयोजन को करने के साथ अलग-अलग सोपान पर काम किया गया। कई प्रकार के विषय और संरचना पर ध्यान देने के साथ लोगों को इस उत्सव के साथ सीधे जोडऩे की कोशिश की गई। बताया गया कि इस बार भी नवीन प्रयास यहां किए जा रहे हैं। समिति ने वर्ष 2023 के आयोजन के लिए हरीश अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश गुप्ता को सचिव व विनोद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व एल्डरमैन जागेंद्र देवांगन विजय सोनी घनश्याम अग्रवाल सतीश गुप्ता सुबोध पांडे सुनील पांडे विनय सेठ संतोष राठौर आनंद अग्रवाल अर्जुन क्षत्रिय हर्ष शर्मा विनय अग्रवाल योगेश गोयल डॉ विवेक महतो जगदीश सोनी विवेक क्षत्रिय,जय सोनी, रोहित शाह, विपुल अग्रवाल सुनील अग्रवाल, नमन देवांगन, राज किरण देवांगन, सहज सिंह संचालक मंडल में शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही विनायक महिला मंडल का गठन किया गया है जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति को शामिल किया गया।