
कोरबा। कुछ महीने पहले कलेक्टोरेट में माइनिंग और डीएमएफ शाखा में ईडी की चरणबद्ध कार्रवाई का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक बार फिर ईडी की पहुंच कोरबा जिले में हुई है। शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली से आयी टीम ने सिविल लाईन क्षेेत्र में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय के सरकारी आवास पर दबिश दी। सुबह-सुबह टीम के पहुंचने से यह खबर जल्द ही आम हो गई। केन्द्रीय बल ने बाहरी परिसर में मोर्चा संभाल लिया। खबर लिखे जाने तक टीम यहां डटी हुई है।

























