कोरबा। एसईसीएल में श्रमिक संगठन के सदस्यों का सत्यापन कार्य शुरू होने वाला है। जिसके चलते नेताओं ने दौरा शुरू कर दिया है। कल एसईकेएमसी ने केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने ढेलवाडीह का दौरा किया। उनके साथ केन्द्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी व किशोर सिन्हा भी थे। एरिया महामंत्री संदीप राय को दिशा निर्देश दिया गया है कि सभी इकाईयों में जाकर दौरा कर कामगारों को अपने पक्ष में लाएं। इस बैठक में अशोक सिंह, संजय सिंह, उदेश्वर नायक, अनिल सिंह, उपेन्दर सिंह,चंदराम राठौर, रमेश परिहार, श्याम सुंदर सिंह, संतोष साहू, धनीराम साहू भी थे। एक सप्ताह पहले एचएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री नाथूलाल पांडेय का भी कोरबा आगमन हुआ था। उन्होंने ढेलवाडीह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। जिसके बाद से एरिया अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा ने इकाईयों का दौरा शुरू कर दिया है। अरविंद सिंह व मनोज सिंह भी लगातार कामगारों से मिल रहे हैं।नाथूलाल पांडेय गेवरा भी गए थे। उनके द्वारा बैठक लिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है। यहां पर रेशमलाल यादव व गिरजा साहू अपने-अपने एरिया में सक्रिय हो गए हैं। इस बार एसकेएमएस के एलपी अघरिया व दीपक उपाध्याय कड़ी मेहनत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार एसकेएमएस कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर सकता है। यहां भी एसकेएमएस के एसईसीएल महामंत्री हरिद्वार सिंह का आगमन हुआ था। उनके द्वारा बैठक लेने के बाद कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है। एसईकेएमएसी के गेवरा एरिया अध्यक्ष गोपाल यादव व कार्यवाहक अध्यक्ष विकास शुक्ला भी कोयला कामगारों से संपर्क कर रहे हैं। बीकेकेएमएस के प्रीतम राठौर, कुलदीप कुमार व वीरेन्द्र राठौर भी अपने पुराने साथियों से संपर्क बनाए हुए है। पीछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बीकेकेएमएस चुनौती प्रस्तुत करने में सफल हो सकता है।