कोरबा। कुसमुंडा में दूसरे कंपनी से स्थानांतरित होकर आए एस.टी. पाटिल को जीएम आपरेशन कुसमुंडा, अशोक कुमार को गेवरा, राजेश कुमार को जीएम आपरेशन कोरबा एरिया में पदस्थ किया गया है। एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्र में ई-आठ ग्रेड महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है। अन्य कंपनी से स्थानांतरण होकर एसईसीएल आए अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ किया है। इसी क्रम में कुसमुंडा में पदस्थ डी.बी. सिंह को सोहागपुर भेजा गया है। घनश्याम प्रसाद शर्मा महाप्रबंधक रेस्क्यू मनेंद्रगढ़ को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर, एस.पी. अहमद जीएम आपरेशन रायगढ़ को जीएम एचआरडी मुख्यालय, अरूण चंद्र हलदार जीएम जमुना कोतमा को मुख्यालय, कमलेश प्रसाद जीएम एलएंडआर मुख्यालय को जीएम यूजी मुख्यालय, यू.सी. शर्मा को रानी अटारी विजय वेस्ट से जीएम आपरेशन हसदेव एरिया, शरद कुमार तिवारी को एलएंडआर विभाग से मुख्यालय, जान सलदाना को जोहिला एरिया से जीएम आपरेशन जोहिला, के.सी. सुंदरनाथ को सीएमसी मुख्यालय से रायगढ़, ए. झा को जीएम भटगांव, जुलुरू एक्कामबर्म को गेवरा, सुजीत कुमार पिस्हरदी को सीएमएस मुख्यालय, सत्यकाम आनंद को रायगढ़, जी. राजेंद्र कुमार को जीएम आपरेशन इरफान आलम को दीपका से एलएंडआर विभाग मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।