
कोरबा। पावर सिटी के ओपन थिएटर मैदान में आज से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हो रहा है। वृंदावन के आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री भागवत कथा पर प्रवचन करेंगे। इसके लिए समय शाम 4:00 से 7:00 तक का रखा गया है। आज सुबह कलश यात्रा निकाली गई जिसके बाद वरुण पूजन किया गया। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन के अंतर्गत विशेष प्रसंग के दौरान आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। मौसम की चाल को ध्यान रखते हुए आयोजन स्थल पर बचाव के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।






























