कोरबा। जिला पंचायत सदस्य चुनाव क्षेत्र में भाजपा के द्वारा आज से सम्मेलन शुरू हो रहे हैं। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कल से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। उरगा मंडल का सम्मेलन रजगामार में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किशन साव, विनय पांडेय, कमलेश अनंत, धनंजय चौहान, प्रकाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कुदमुरा मंडल का भी सम्मेलन आज ही होगा। यहां पर अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया के द्वारा तैयारी की जा रही है। फरसवानी व बरपाली मंडल का सम्मेलन मड़वारानी में आयोजित किया गया है। यहां पर अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चावलानी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओमप्रकाश साहू, नरेंद्र बिंझवार, नवीन देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय हैं। कटघोरा व जवाली नगर मंडल का सम्मेलन ग्राम अरदा में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में विधायक प्रेमचंद पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक गर्ग, राजेंद्र टंडन, डाकेश्वर शुक्ला, सुनील खांडे, समजीत सिंह, जय गर्ग, विवेक मारकण्डे, किशन केशरवानी, अनुराग दुहलानी सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। जबकि कल हरदीबाजार व भिलाईबाजार नगर मंडल सम्मेलन चोढ़ा मंदिर व विजय नगर में आयोजित है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, दुष्यंत शर्मा, हरिश थरवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश राठौर, कृष्णा पटेल, सूर्यप्रकाश शर्मा, राजू प्रजापति के द्वारा तैयारी की जा रही है।