कांग्रेसियों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

जांजगीर-चांपा। युवक कांग्रेस के संयोजकत्व में विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेसी आईना लेकर कलेक्टोरेट – घेराव करने निकले। इस दौरान मुख्य गेट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसको लेकर जमकर नारेबाजी और पुलिस से गुरूवार 12 दिसंबर को प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व एवं जिले के कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र सिंह, ब्यास कश्यप, इंका नेता गुलजार सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्धिकी, जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, चांपा नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधानसभा युका अध्यक्ष पंकज शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह सहित जिले के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में बड़ी तादाद में उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेसी बिसाहूदास उद्यान जांजगीर में इक_ा हुए। यहां से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे आईना लेकर कलेक्टोरेट घेरने निकले। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए रास्ते में बनाये गये बैरिकेट को तोड़ते हुये एसपी बंगले के सामने पहुंच गए। वहां मुख्य गेट पर की गई बेरिकेटिंग को पार करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई। ऐसे में विधायकों के साथ कांग्रेसी सडक़ पर बैठ गए। हाथों में आईना लिए कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच एडीएम एसपी वैद्य के धरने स्थल पर पहुंचने उपस्थित कांग्रेसजन विधायकों की उपस्थिति में राज्यपाल के नाम विभिन्न मांगों की सूचीयुक्त ज्ञापन और आइना सौंपा गया। उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। छत्तीसगढ़ मणीपुर बन चुका है। सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो चुकी है। युवाओं को प्लेसमेंट कर्मचारियों को बड़े बड़े सपने दिखाकर सत्ता पर काबिज होने के बाद उनके सपने चूर-चूर हो चुके हैं। प्रदेश की अन्य समस्याओं के साथ स्थानीय समस्याओं में नैला ओव्हरबीज निर्माण, जल आवर्धन योजना का कार्य पूर्ण करने, जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग के किनारे बड़ी नाली का निर्माण आदि की मांग रखी।

RO No. 13467/ 8