
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आयोजित किया गया है, जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा आमंत्रण पत्र वितरण किया गया है परन्तु, उक्त आमंत्रण पत्र जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के कांग्रेस और बसपा समर्थित सदस्यों को नहीं मिला है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। इस बात से आक्रोशित कई सदस्यों ने कलेक्टर से शिकायत कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं बल्कि शहर के अन्य भी गणमान्य जन्म तथा जनप्रतिनिधियों को इस आयोजन का निमंत्रण नहीं दिया गया है निमंत्रण पत्र बांटने में अधिकारी वर्ग अपनी मनमानी पर उतर आए हैं जो जनप्रतिनिधियों की हैसियत निर्धारित कर अपने इच्छा अनुसार निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। यह आयोजन एक तरह से कृषि से संबंधित किसान एवं उनके हितों को लेकर आयोजित किया गया है किंतु कृषि स्थाई समिति के सभापति को ही इस आयोजन से एक तरह से दूर रखा गया है साथ ही साथ उन्हें निमंत्रण पत्र भी आयोजन के लिए नहीं भेजा गया है यह बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है इससे लगता है कि कलेक्टर का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू ने कहा कि वे कृषि स्थाई समिति के सभापति है किंतु, इस आयोजन के संबंध में उन्हें किसी प्रकार का आमंत्रण पत्र आज तक प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि 10 फरवरी से उक्त आयोजन शुरू हो जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय शिरकत कर रहे हैं । जिला प्रशासन की ओर से अब तक आमंत्रण पत्र नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्य जनक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का उपेक्षा पूर्ण व्यवहार कांग्रेस और बसपा समर्थित जिला पंचायत के सदस्यों के साथ ही हुआ है। कांग्रेस समर्थित उनके साथी सदस्यों को जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला से संबंधित किसी प्रकार का कोई आमंत्रण पत्र अब तक नहीं मिला है। इस बात की शिकायत हमने कलेक्टर से करते हुए गहरी नाराजगी जताई है। वही बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य लखन लाल साहू ने कहा कि इस आयोजन के संबंध में हमें किसी प्रकार का कोई निमंत्रण पत्र जिला प्रशासन की ओर से नहीं मिला है। इस बात की जानकारी लेने के लिए जब पंचायत विभाग के उपसंचालक अभिमन्यु साहू से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि हम आपके नौकर नहीं है, जो आपके आमंत्रण पत्र को आपके घर तक पहुंचाएंगे। आपका आमंत्रण पत्र जनपद पंचायत नवागढ़ के कार्यालय में भिजवा दिया गया है, आप वहां से अपना आमंत्रण पत्र प्राप्त कर लो। जिला पंचायत सदस्य लखन साहू ने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर आकाश छिकारा को मोबाइल के माध्यम से दी गई है और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत भी कराया गया है मगर, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति जिला प्रशासन का यह रवैया अत्यंत ही अशोभनीय एवं दुर्भाग्य जनक है। इस संबंध में कलेक्टर से मुलाक़ात कर उनके साथ और भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। यहां यह बताना आवश्यक है कि जिला पंचायत में पदस्थ उपसंचालक अभिमन्यु साहू जिला पंचायत को अपनी बपौती संपति समझ रहे हैं उन्हें यह नहीं मालूम कि वह लखन लाल साहू के नौकर तो नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ के पूरे नागरिकों के नौकर जरुर है जिनके शासन के खजाने से अभिमन्यु साहू को प्रत्येक महीने वेतन दिया जाता है जो जनप्रतिनिधि लखन लाल साहू के प्रति अशोभनीय व्यवहार कर उन्हें पीड़ा पहुंचाने का काम किए हैं। उनके इस कृत्य के कारण उन्हें दंडित किया जाना आवश्यक है क्योंकि अभिमन्यु साहू एक सरकारी नौकर है जिन्हें अपनी हदों में रहने रहनी चाहिए। अभिमन्यु साहू जब से जिला पंचायत जांजगीर चांपा में सदस्य हुए हैं तब से यह भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हो गई है जिनके द्वारा लोगों को समय-समय पर परेशान किया जाता हैं तथा यह पदस्थ रहते हुए अकूत संपत्ति बना रखे हैं जिनके कार्यकाल की जांच भी किया जाना लोकगीत में आवश्यक है।















