कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को क्लीन चिट दे दी हैं। इस बात को इसलिए बल मिल रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बनी महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की 18 सदस्यों वाली टीम में जयसिंह अग्रवाल को भी शामिल किया गया हैं। टीम में प्रदेश के दिग्गज नेता भूपेश बघेल, डॉ चरणदास महंत,दीपक बैज, टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं को शामिल किया गया हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी के.सी.वेणुगोपाल ने अपने हस्ताक्षरयुक्त पत्र से इलेक्शन कमेटी की घोषणा की हैं।
ज्ञात रहे कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाने का हवाला देते हुए एक नोटिस पूर्व विधायक एवं प्रदेश में राजस्व मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल को दिया गया था औऱ तीन दिन में उन्हें नोटिस का जवाब देना था। संभवत: उन्होंने समय सीमा के अंदर नोटिस का जवाब दे दिया हो औऱ जवाब से पूरी तरह प्रदेश कांग्रेस संतुष्ट हो, इसी वजह से अग्रवाल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कमेटी का मेम्बर बनाया गया हैं। रामानुगंज के पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह को भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाने पर नोटिस दिया गया था किन्तु नोटिस के जवाब में बृहस्पति ने वहीं बात लिख दी थी जो आरोप उन्होंने मीडिया के सामने प्रदेश प्रभारी रही कुमारी शैलजा पर लगाया था। वृहस्पति सिंह का जवाब मिलते ही बगैर विलम्ब करे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसी के साथ ऐसी ही कार्यवाही एक अन्य पूर्व विधायक विनय जायसवाल पर भी की गई थी।