कांग्रेस के झूठे वादे से सावधान किया स्मृति ने

सक्ती। हम मोदी की गांरटी लेकर आए हैं। हर विवाहित महिला को हर माह एक हजार रूपये और पांच साल में 60 हजार रूपये देंगे। कांग्रेस सरकार के झूठे वादे के धोखे में न फंसें। ये बातें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सक्ती में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल महादेव एप चलाते हैं। 508 करोड़ रूपये देने की बात सट्टेबाज ने कही है। गरीब का घर सट्टे से बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाते हैं और अपना वादा भूल जाते हैं। कांग्रेस वाले राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते, महादेव के नाम से सट्टा एप चलाते हैं। ऐसे लोग इस बार खत्म हो जाएंगे। शांति, विकास और धर्म के पक्ष में चलते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अमेठी की लड़ाई कार्यकर्ताओं के साथ लड़ी हैं। वे बसपा, सपा के साथ मिलकर लड़े फिर भी हम जीते। स्मृति ईरानी ने कहा कि भगवान राम की इच्छा थी कि उनका मंदिर बनेगा और एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनेगा और ईश्वर की यह इच्छा पूरी हुई है। हम एक लाख सरकारी पदों पर रोजगार देंगे। कांग्रेस राज में जनता का शोषण हो रहा है। अगर वे राज्य में सट्टे को समाप्त करना चाहते हैं तो मोदी की गारंटी चाहते हैं तो कांग्रेस को इस चुनाव में सबक सिखाना होगा । उन्होंने कहा कि कोरोना की वेक्सीन स्वयं लगवाकर देश वासियों को विश्वास दिलाया कि यह वेक्सीन उनके लिए जीवन रक्षक है इसलिए सभी को वेक्सीन लगवाना चाहिए ।

RO No. 13467/11