
चांपा। केशरवानी महिला समिति चांपा के सदस्यों ने समिति की अध्यक्ष शांता महेंद्र गुप्ता के निवास स्थान पर भक्ति भावना के साथ तुलसीदास की जयंती मनाई। सर्व प्रथम सभी सदस्यों ने तुलसीदास एवं उनके द्वारा रचित रामचरितमानस की पूजा-अर्चना कर राम नाम का संकीर्तन किए। इस अवसर पर केशरवानी महिला समिति की अध्यक्ष शांता महेंद्र गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को तुलसीदास की जयंती की बधाई दी और कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने हमें रामचरितमानस के रूप में एक महान अनुपम ग्रंथ दी है। गोस्वामी तुलसीदास रचित रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाता है।
रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन के हर समस्याओं का समाधान छुपा है। इसलिए हर दिन रामायण का पाठ अवश्य करना चाहिए और अपने जीवन में उसका अनुसरण कर जीवन
सफल बनाना चाहिए। आरती और नैवेद्य अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया और अध्यक्ष शांता महेंद्र गुप्ता के द्वारा समाज के महिलाओं के लिए दो रामचरितमानस भेंट किया गया ताकि सामूहिक रूप से रामायण का पाठ कर सकें। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती कार्यक्रम में अध्यक्ष शांता महेंद्र गुप्ता क्षमा रिंकी, अलका, अनुपमा, मंनू दुर्गेश, विभा, सुशीला, प्रीति, कुमारी बाई, तृप्ति, सरला, दिव्या, मान्या मिल्की आदि के अलावा केशरवानी समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।



















