कोरबा। कुदमुरा मंडल में भाजपा के विस्तारक के द्वारा शक्ति केंद्रों में बैठक ली जा रही है। आज कोरकोमा व गेरांव में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इस दौरान लक्ष्मी श्रीवास, राजू गुप्ता, हेमलाल झारिया, सुमित वर्मा, धनंजय चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसी तरह कटघोरा में भाजपा विस्तारक कल से शक्ति केंद्रों में जाकर बैठक ले रहे हैं। यहां पर निहाल रंजन स्वाइन के द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। उनके साथ धन्नू दुबे, राजेंद्र टंडन, समदीप सिंह भी बैठक में जा रहे हैं। दीपका मंडल में भी मंडल महामंत्री राजू प्रजापति विस्तारक को लेकर शक्ति केंद्रों में गए। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई। शाम को भाजपा विस्तारक सीतामणी व रामसागरपारा शक्ति केंद्रों में भी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।