
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले में नए नियम के विरोध में ड्राइवर संघ के द्वारा जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में लगभग 6 घंटे तक सडक़ बंद रख विरोध प्रदर्शन किया गया इस विरोध प्रदर्शन में ऑटो संघ के द्वारा व्यापक पैमाने पर सडक़ जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया जानकारी के अनुसार हिट एंड रन के नए नियम के तहत अगर वाहन से दुर्घटना में किसी की जान चली जाती है तो वहान चालक को 10 साल की सजा और 10 लाख रुपए का आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है । जबकि इससे पहले हिट एंड रन में इतने कड़े कानून का प्रावधान नहीं था । जिसके विरोध में आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर में वाहन चालक संघ के लोगो के द्वारा पूरे शहर में काम को बंद कर के विरोध प्रदर्शन किया गया और बैकुंठपुर थाना में जा कर इस प्रदर्शन की सूचना दी गई।

























