
कोरबा। गेवरा प्रीमियर लीग ड्यूज बाल 20ट्वेंटी क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल एव पुरुस्कार वितरण समारोह आज गेवरा स्टेडियम में बड़े धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की साथ संपन्न हुआ ।
आईपीएल की तर्ज पर गेवरा में खेले जा रहे गेवरा प्रीमियर लीग 20 ट्वेंटी स्पर्धा का तीसरा सीजन गेवरा स्टेडियम में खेला जा रहा है । आज हुए फाइनल मुकाबले में सोलंकी टायटंस ने प्रगति लायंस को 35 रनो से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे शरद तिवारी महाप्रबंधक एल एंड आर एसईसएल मुख्यालय बिलासपुर ने विजेता टीम सोलंकी टायटंस को 75000 रुपए नगद एवं चमचमाती मोमेटो कप देकर पूरी टीम को सम्मानित किया ।
फाइनल मैच और पूरे सीरीज में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दुर्गेश साहू को मेन ऑफ दा मैच एवम मैन ऑफ़ दी सीरीज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट कीपर अभिषेक सिंह, बेस्ट बॉलर प्रशांत वर्मा को दिया गया । सोलंकी टायटंस के स्पोंसरशिप तरुण नायर एवम टीम के ओनर सानिध्य सोलंकी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक शरद तिवारी ने कहा कि गेवरा प्रीमियर लीग इंटरनेशनल मानकों के आधार पर खेला जा रहा है खिलाडिय़ों में नई ऊर्जा के साथ खेल की बारीकियां सीखने को मिलेगी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूली छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुतियां दी गई । जिन्हें बाद में श्रेया महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती संगीता मोहंती ने स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष सिंह ने किया। गेवरा प्रीमियर लीग आयोजन को सफल बनाने में एस डी तिवारी, वाहिद सिध्दकी ,सुजीत श्रीवास्तव, रामकुमार लंजारे ,पिंजू,सानिध्य सोलंकी ,आशु पालीवाल ने सहयोग किया।


























