
कोरबा। बीकेकेएमएस और कुसमुंडा एसईसीएल अधिकारियों के मध्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि खदान क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को पेयजल की समस्या हो रही है। पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसी तरह आवासों की मरम्मतीकरण एवं अन्य समस्याओं को प्रबंधन के सामने रखा गया। बाहर से स्थानांतरण होकर आने वाले कामगारों को आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई। बैठक में अमिया मिश्रा, हिरेंद्र चंद्रा, जगदीश साहू, जशवंत साहू, कैलाश नायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।