गर्मी में जलस्तर खिसका, पेयजल के लिए जनता हो रही परेशान

सक्ती। गर्मी में पानी के स्तर नीचे चले जाने से नगर के कई वार्डों में पानी की किल्लत हो रही है। कुछ पार्षद अपने वार्डों में किसी भी प्रकार मोहल्लेवासियों को पानी सप्लाई करने का प्रयास कर रहे हैं।
नगर पालिका में 1 से 18 वार्ड है, परंतु कुछ ही वार्ड के पार्षद अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर गंभीर है। कुछ पार्षद तो चुनाव जीतने के बाद अपने वार्डों में कोई भी कार्य नहीं करा रहे है और देखने तक नहीं जाते की कोई समस्या है।
नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद गजेन्द्र यादव पूरी गर्मी भर अपनी तरफ से मोहल्लेवासियों को टैंकर से पानी सप्लाई कर राहत पहुंचा रहे है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 15 के रिक्की सेवक पार्षद स्वयं ट्रैक्टर के इंजन को चलाते हुए वार्ड में पानी की टैंकर लेकर मोहल्लेवासियों को पानी पहुंचाने के साथ अगर उस घर का कोई सदस्य नहीं रहता तो स्वयं टुल्लू पंप लगाकर पानी उनके घरों तक पहुंचा रहे है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद सरला निराला द्वारा अपने वार्ड की समस्याओं को हल करने के प्रयास में रहती है। वो वार्ड क्रमांक 18 में सप्लाई कर मोहल्लेवासियों को पानी की समस्या दूर करने का प्रयास कर रही है। वो नवापारा से पानी टैंकर भरकर इसलिए ला रही हैं, क्यों कि रेलवे फाटक होने के कारण वह अधिकांश समय बंद रहता है।

RO No. 13467/11