गांवों के बाद अब शहर में बनेगा अटल चौक

जांजगीर। गांवों के बाद अब जिले की नगर नगर पालिका व नगर पंचायतों में चौक या उद्यान के आस-पास अटल चौक निर्माण किया जाएगा।
पहले ग्राम पंचायतों में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम अटल चौक बनाए गए थे, लेकिन अब नगरीय निकायों में भी नगरीय निकायों में सुसज्जित अटल चौक बनाए जाएंगे। यहां अटल बिजारी वाजपेयी की आदमकद धातु से बनी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिकाओं में अटल चौक बनाने के लिए 30 रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं नगर पंचायत में 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में अटल चौक का निर्माण डॉ. रमन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान किया गया था।
प्रदेश में फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही ग्राम पंचायतों में मौजूद अटल चौक का जीर्णोद्धार किया था। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सभी नगरीय निकायों में अटल चौक बनाने की घोषणा की थी। इसे संचालनालय नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने निर्माण कार्य की मंजूरी दी है। प्रदेश के 14 नगर निगम, 47 नगर पालिका और 122 नगर पंचायत में अटल चौक बनाया जाएगा। सभी को मिलाकर करीब 4 करोड़ 55 लाख रुपए खर्च कर अटल चौक(अटल परिसर) बनाने में होगा। जांजगीर जिले में 3 नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में अटल चौक का निर्माण होगा। सक्ती जिले में एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में निर्माण होगा।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का किया जाएगा पालन चौक बनाने व प्रतिमा स्थापित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। हाइवे, स्टेट हाइवे, दुर्घटना जन क्षेत्र में चौक नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर की अध्यक्षता समिति बनाई गई है।
अटल चौक निर्माण के लिए जगह का चयन कर रहे ट्टनगर में अटल चौक निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से इस चौक निर्माण कार्य के लिए जगह का चुनाव किया जा रहा है। निर्माण में 30 लाख रुपए खर्च होंगे।
प्रहलाद पांडेय, सीएमओ नपा
इन जगहों पर पूर्व पीएम की लगा सकते हैं प्रतिमा नगर में बीटीआई, कलेक्ट्रेट चौक व खोखरा चौक के पास अटल चौक बनाने व वहां प्रतिमा लगाना प्रस्तावित है। प्रतिमा मुख्य उद्यान या मार्ग के किनारे स्थापित किया जा सकता है।

RO No. 13467/10