कोरबा। गुरु पूर्णिमा पर सीएसईबी स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में अखंड जाप और यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही भजन किर्तन का दौर शुरु हो गया था जो अनवरत रुप से चलता रहा। गुरु पूर्णिमा कोरबा जिला भक्तिमय नजर आया। शहर में जगह जगह कई धार्मिक आयोजन हुए। सीएसईबी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में मंदिर प्रबंधन ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अखंड जाप का आयोजन करने के साथ ही हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। विश्व कल्याण की कामना लिए लोगों ने हवन कुंड में आहुती दी और लोगों के कल्याण की कामना की। सुबह से शुरु हुआ अखंड जाप व भजन किर्तन का कार्यक्रम अनवरत रुप से चलता रहा। सुबह के समय गायत्री मंदिर में अखंड जाप के साथ ही यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि शाम के वक्त दीप महायज्ञ आरती और भोग प्रसाद वितरण की व्यवस्था रखी गई है। मंदिर प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।