
कोरबा। एसईकेएमसी के केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के निर्देशन पर गेवरा एरिया में एसईकेएमसी की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से सलाह मशवरा लिया। कार्यवाहन अध्यक्ष विकास शुक्ला ने कोयला कामगारों की समस्याओं पर और अधिक तेजी के साथ काम करने को कहा छंद राम राठौर, एमपी सिंह, राहुल मिश्रा ने कहा कि गेवरा एरिया के सभी विभाग ने सक्रिय होकर काम करने की जरूरत है। जिन विभागों ने उनके सदस्य कम है वहां पर और अधिक फोकस होना चाहिए डीके मिश्रा व जीवलाखन चन्द्रा ने भी सुझाव देते हुए कहा कि आवासों के मरमती करण के लिए जो आवेदन किए गए है। उनके लिए और प्रयास किए जाने की जरूरत है। धर्म सिंह कंवर ने कहा कि कोयला कामगारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार दबाव बनाने की जरूरत है। कोयला कामगारों के कार्यो में और तेजी लाई जाए। ताकि एसईकेएमसी में सदस्यों की संख्या मेें बढ़ोत्तरी हो सके।



















