कोरबा। कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए गोली कांड में घायल कृष्णा पांडे की आखिरकार मौत हो गई। पुलिस में इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
6 जनवरी की शाम को बुढ़ापारा में यह घटना घटित हुई थी जिसमें अज्ञात तत्व के द्वारा गोली चलाए जाने से कृष्णा पांडे नामक व्यक्ति घायल हो गया था उसके पीठ में गोली के छर्रे लगे थे। हड्डी में गंभीर चोट आने पर पांडे को छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान बिलासपुर में भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक की पूछताछ में या बात सामने आई है कि गांव का पूर्व पंच था और वे उसकी जान लेना चाहते थे। उन्होंने योजना इसी प्रयोजन से बनाई थी। जबकि घटना को अंजाम देने के दौरान कृष्णा पांडे निशाने पर आ गया। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करने के साथ प्रकरण की जांच की जा रही थी वहीं पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब जबकि पीडि़त की मौत हो गई है तब हत्या के प्रकरण में संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।