नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निर्माण दिन मकान की दीवार गिरने से तीन मासूम की मौत हो गई। इस घटना में कुल आठ बच्चे घायल हुए थे, जिनमें तीन की मौत हो गई। अभी पांच अन्य का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के गांव खोदना कला में एक मकान का निर्माण हो रहा था। निर्माणाधीन मकान के पास ही या अपने परिवार के साथ रह रहे थे। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे करीब यह हादसा हुआ। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई। खोदना कलां गांव में शकील के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है । यही पास में वह लोग रहते थे। शकील की बहन और उनके बच्चे घर पर आए हुए थे। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया,एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चे मलबे में दब गए। डॉक्टरों ने 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया और 5 का इलाज चल रहा है। पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है।देर शाम बहन और उनके बच्चे निर्माणाधीन मकान की दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान निर्माण दिन मकान की दीवार ढह गई। घटना में आठ बच्चे आहद (4) हुसैन (5), आदिल (8), अलफिज़ा (2) , सोहना (12), वासील (11) , समीर(15) सगीर के मकान की दीवार गिरने से घायल हो गए। जिसमें आहद, आदिल व अलफिदा की उपचार के दौरान मौत हो गई।