
कोरिया/बैकुंठपुर। चंद्रयान 03 का चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापुर्वक पहुंचने पर विश्व का एकमात्र देश बन संपूर्ण विश्व में अपने कद को ऊंचा कर और चंद्रमा पर तिरंगा लहराया है। चंद्रयान के सफल होने से संपूर्ण देशवासियों में बहुत ही उत्साह और उमंग दिख रही है,जिससे जगह जगह इस सफलता तो एक विशेष उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।इसी दौरान चिरमिरी नगर के गोदरीपारा क्षेत्र में समाजसेवी सोनू दुबे के नेतृत्व में तथा समस्त वरिष्ठ जनों, युवा साथियों और हनुमान मंदिर युवा समिति एकता नगर के साथ नगर के बहुत से लोगों ने इस उत्सव में शामिल हो इसरो नाम के चित्र वाला केक काट कर जश्न मनाई। यह राष्ट्रप्रेम की उत्सव यात्रा आजाद नगर चौक से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर एकता नगर में समापन किया गया जिसमें शामिल सभी सदस्यों ने आतिशबाजी के साथ हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय घोष कर संपूर्ण क्षेत्र के वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। जहां एक तरफ युवाओं तथा बुजुर्गों ने इस यात्रा में शामिल हो कर जश्न मनाया वहीं छोटे छोटे बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय,वंदे मातरम् जय सियाराम के नारे लगाए। चंद्रयान-3 का लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार), श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2.35 बजे हुआ था। यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार सायं 06.04 बजे के आसपास सफलतापूर्वक उतर चुका है, जिसके बाद संपूर्ण भारत में एक उत्सव जैसा वातावरण बन गया है। वहीं इस उत्सव में मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजक सोनू दुबे,जमुना गुप्ता,उपेंद्र सिंह,अभिषेक अग्रहरि, मनीष खटीक, हिमांशु जायसवाल,राजेश्वर मलिक, शंभू प्रसाद, करन, पूर्णेंदु, प्रकाश, सनी हथगेंन, विकाश, हरिनाथ सिंह, जीतू, शक्ति, सतेंद्र,शानू,अन्नू,दिनेश,आदित्य, बंटी, राहुल, ईश्वर, ऋ तिक, रूबी रॉय, संतोषी के साथ बहुत से युवा सांथी और बच्चों की उपस्थित रही।