
रोहतक, १३ अक्टूबर । मदीना के राजबीर दांगी ने अपनी बेटी की पेंशन बनवाने के लिए नवीन जयहिंद से गुहार लगाई थी। जयहिंद वीरवार को गांव मदीना पहुंचे। राजबीर दांगी ने बताया कि उसकी पत्नी नहीं है और उसकी छोटी बच्ची है । लेकिन सरकार उसकी पेंशन नहीं बना रही है। वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर सीएससी सेंटर, डीसी आफिस और एडीसी ऑफिस तक के धक्के खा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।कोई भी योजना लाभ परिवार नहीं ले पा रहा है। घर की मरम्मत के लिए दो बाद आवेदन पास हो चुका है लेकिन पैसे एक बार भी नहीं मिले है। जयहिंद ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज बेटियो की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकारें सिर्फ नारे देकर प्रदेश की बेटियों का उत्थान करना चाहती है। एक छोटी बच्ची, उसकी मां भी नहीं है और पिता दिहाड़ी मजदूरी कर अपना घर चला रहा है।नवीन जयहिंद ने प्रदेश के लोगों की समस्याओं पर कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र को परेशान पहचान पत्र बना दिया है7 उनके पास आए दिन सैकड़ों फोन काल आ रहे हैं। किसी का राशनकार्ड काट दिया, किसी के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। लेकिन आय पांच लाख दस लाख दिखाई हुई है। किसी का बिजली का बिल हजारों में दिया हुआ है।प्रदेश की जनता परेशान है और ऐसे जरूरतमंद की मदद करना उनका फर्ज है। अगर वो किसी की मदद कर सकते है तो इससे बड़ी बात क्या होगी। जयहिंद ने कहा कि वे राजबीर दांगी की मदद जरूर करेंगे और प्रशासन से यही अपील है कि कम से कम इस छोटी बच्ची की पेंशन तो बना दें ताकि उसकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए।


























