धनबाद। कतरास में दो समुदायों में तनाव हो गया था। जिसके बाद बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी के संपूर्ण परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी गई है। इस संबंध में एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी के संपूर्ण परिधि में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की है। क्षेत्र में शांति बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। निषेधाज्ञा के जारी होने के बाद क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का आंदोलन के उद्देश्य से एकत्रित होना, किसी प्रकार का धरना, रैली, सभा, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का उपयोग करना, हथियार औप अग्नियास्त्र के साथ चलने या उसके प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा।