
पामगढ़। चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ युवाओं के प्रेरणाश्रोत व रासेयो के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में प्रो. जीए घनश्याम संयुक्त संचालक नैक तथा एनईपी 2020 उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन नवा रायपुर मौजूद थे। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी संजय बघेल ने आयोजन की रूप रेखा को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को महान आध्यात्मिक नेता दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानंद की स्मृति में मनाया जाता है। जिनका युवाओं की क्षमता में अटूट विश्वास देश के युवा नागरिकों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। मुख्य अतिथि प्रो घनश्याम ने स्वामी विवेकानंद जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका प्रेरक जीवन और सशक्त संदेश युवाओं से अपने सपनों को संजोने, अपनी ऊर्जा को उजागर करने और उनके कल्पित आदर्शों के अनुरूप भविष्य को आकार देने का आग्रह करता है। समाज के सबसे जीवंत और गतिशील वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाला यह युवा समूह देश का सबसे मूल्यवान मानव संसाधन है। अपनी असीमित क्षमता के साथ युवा भारत को प्रगति और नवाचार की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शक्ति रखते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस इस क्षमता को स्वीकार करने उत्सव
मनाने और दोहन करने का क्षण है। जो युवाओं को देश के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। महाविद्यालय के प्राचार्य सा डॉ व्हीके गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद के की ओजस्वी वाणी ओजपूर्ण विचारों तव ने सुप्त लोगों को जागृत किया। उनकी प्री युवावस्था देश के हर युवा के लिए शु एक बेहतरीन मिसाल है। यही वजह क है उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय म युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता वि है। महाविद्यालय के संचालक वीरेंद्र क तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को विवेकानंद की शिक्षाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है और उन्हें हर साल एक प्रगतिशील राष्ट्र की दिशा में काम करने का आग्रह करती है। यह युवाओं में निडरता, शक्ति, एकता धार्मिक सदभाव आध्यात्मिक विकास करता है।