चोरी करने वाले दो और एक खरीदार सहित तीन गिरफ्तार

जांजगीर – चांपा । गुरु घासीदास चिकित्सालय आश्रम सोठी में रखे कंप्यूटर सेट, लोहे की पाइप एवं अन्य सामानों की चोरी करने वाले दो एवं एक खरीददार सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बम्हनीडीह थाना का है। पुलिस के अनुसार संत गुरु घासीदास चिकित्सालय आश्रम सोठी में रखे कंप्यूटर सेट, लोहे का पाइप 4 नग, प्लास्टिक ड्रम एवं लोहे का प्लेट चार नग को कोई अज्ञात चोर 19 नवंबर की दरमियानी रात्रि में चोरी कर ले गये। ग्राम कटारी सारागांव निवासी लोकेश साहू ने इसकी रिपोर्ट बम्हनीडीह थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 457, 380 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया। अज्ञात आरोपितों की लगातार पतासाजी की जा रही थी । इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि हथनेवरा निवासी बिरजू सूर्यवंशी, संजय रोहिदास नेमिलकर चोरी किया है। सूचना पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिस पर उन्होंने उपरोक्त चोरी की वारदात को घटित करना स्वीकार किया। साथ ही चोरी की सामग्री पाइप, ड्रम को हथनेवरा निवासी मनोज सूर्यवंशी के पास बेचना स्वीकार किया । पुलिस ने तीनों आरोपित बिरजू सूर्यवंशी, संजय रोहिदास एवं मनोज सूर्यवंशी को भादवि की धारा 457, 380,411,34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।भादवि. कायम कर विवेचना में लिया। अज्ञात आरोपितों की लगातार पतासाजी की जा रही थी । इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि हथनेवरा निवासी बिरजू सूर्यवंशी, संजय रोहिदास नेमिलकर चोरी किया है। सूचना पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उन्होंने उपरोक्त चोरी की वारदात को घटित करना स्वीकार किया। साथ ही चोरी की सामग्री पाइप, ड्रम को हथनेवरा निवासी मनोज सूर्यवंशी के पास बेचना स्वीकार किया । पुलिस ने तीनों आरोपित बिरजू सूर्यवंशी, संजय रोहिदास एवं मनोज सूर्यवंशी को भादवि की धारा 457, 380,411,34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

RO No. 13467/11