
सिवनी 19 जनवरी। क्षेत्र में बढ़ींं चोरियों की घटनाओं की शिकायत आ रही थीं। इसी संदर्भ में चोरी के आरोपितों को पकडऩे गए थे। जहां 3 को पकड़ लिया गया था। चौथे आरोपित ने गोली चला दी। मुख्यालय के छिंदवाड़ा रोड ब्रिज के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पीछा करते समय चोरों ने फायरिंग कर दी। डूंडा सिवनी थाना का पुलिस बल चोरी के संदेहियों को पकडऩे गई थी इसी दरमियान तीन संदेहियों को पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन चौथा भगाने का प्रयास करने लगा जिसे पकडऩे गए आरक्षक पर आरोपित ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। सिवनी एसडीओपी पुरुषोत्तम मरावी ने गोली लगने से गंभीर घायल आरक्षक राकेश ठाकुर की उपचार के दौरान नागपुर में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं।























