छत्तीसगढ़ में महंगी हुई शराब: 100 पाइपर्स डिलक्स, जम्मू डीलक्स विस्की, सिंबा एडिशन बीयर के अलावा अन्य ब्रांड की कीमत में इजाफा … देखें नई रेट लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 6 माह में दूसरी बार शराब के दाम बढ़ाए गए हैं। अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर(पौवा) की कीमत 40 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। जम्मू डीलक्स विस्की के क्वॉर्टर में 40 रुपए का इजाफा किया गया तो सिंबा एडिशन बीयर का रेट 30 रुपए बढ़ गया है।
1 सितंबर से बढ़ी हुई नई दरें लागू कर दी गई हैं। इससे पहले अप्रैल में शराब के दाम बढ़ाए गए थे।व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के रेट बढ़ गए हैं। आबकारी अधिकारियों के मुताबिक 130 रुपए से ऊपर के अंग्रेजी शराब के क्वार्टर, हाफ, बोतल और कुछ बीयर के दाम बढ़ गए हैं। उनका कहना है कि ब्रांड रेट ऑफर नहीं होने के कारण कई ब्रांड के शराब नहीं मिल पा रहे हैं।

RO No. 13467/11