
जांजगीर चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल भालेराय मैदान में एक आम सभा में ब्यास कश्यप एवं अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने से प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ में नहीं चलने वाली क्योंकि मोदी किसान विरोधी नेता है जो किसानों का कर्ज माफ करने के बजाय उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने में अधिक रुचि दिखाते हैं। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और आगे सरकार बनेगी तो प्रत्येक महिलाओं के खाते पर15 हजार रूपए प्रत्येक वर्ष डाला जाएगा वही युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ बेरोजगारी भत्ता भी पूरी तरह से प्रदान की जाएगी। भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो गैस सिलेंडर में 500रूपए की सब्सिडी प्रत्येक महिलाओं के खाते पर जमा किया जाएगा। इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ तथा 3100 की धान खरीदी कर किसानों में खुशी लाने का कार्य कांग्रेस सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी को जीत और छत्तीसगढ़ में खुशहाली लाएं। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत,दिनेश शर्मा, इंजीनियर रवि पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, नागेंद्र गुप्ता, प्रिंस शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है उपस्थित थे।






























