
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के मध्य आटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन का काम 21 जनवरी को नौ बजे से 22 जनवरी की सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान नान इंटरलाकिंग अपग्रेडेशन का काम रेलवे करायेगा। इसके चलते 13 लोकल ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इससे रोज आना-जाना करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ेगा। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 21 और 22 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08702 दुर्ग रायपुर मेमो पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से 21-22 जनवरी को रद रहेगी ,ट्रेन नंबर 08703 रायपुर-दुर्ग मे मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 व 22 जनवरी, 08704 दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21-22 जनवरी को रद रहेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08718 दुर्ग-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08710 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08725 रायपु- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी।


























