जगदलपुर में भूकंप से हिली धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

जगदलपुर। जगदलपुर शहर के पूर्वी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाके आड़ावाल, सेमरा में बुधवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 7.45 बजे जोरदार धमाके की आवाज के साथ जमीन हिल गई। तीन से चार सेकंड तक भूकंप सक्रिय रहा । लोग डर से घरों से बाहर निकल आए थे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी दी और बताया कि तीन से चार सेकंड तक जमीन और मकान हिलते रहे। घटना से नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। भूकंप की जानकारी के लिए भारत मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा से फोन पर संपर्क करने उन्होंने बताया कि उन्हें भी बस्तर क्षेत्र में भूकंप की सूचना मिली है। National center for seismology के अनुसार भूकंप के केंद्र जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 आंकी गई है । आड़ावाल निवासी किशोर ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनकर ऐसा लगा जैसे कोई विस्फोट हुआ हो। सभी लोग घर के बाहर की ओर भागे। बाहर आकर देखा और आसपास के और भी परिवार घराें से बाहर निकलकर भाग रहे थे। सत्यप्रकाश सामल ने बताया कि ऐसा महसूस हुआ की इमारत हिल रही हो। रात का समय था इसलिए नजारा बहुल स्पष्ट नहीं दिखाई दिया।

RO No. 13467/11