
कोरबा। पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए सर्वप्रथम राताखार में जनसंपर्क एवं गेरवा घाट में जनसंपर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। अमरैया पारा के पास सुकेश फाइनेंशियल फ्लानर का शुभारंभ कर पंप हाउस कोरबा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सभा को संबोधित कर कहा कि यह चुनाव धन बल और जन बल के बीच की है आप सभी जन बल को समर्थन देकर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करें। निश्चित तौर पर कोरबा में भाजपा की सेवा सुशासन की संकल्प को पूरा करना है। प्रदेश की भूपेश सरकार जनता के साथ वादा खिलाफी कर सत्ता में बैठी और इनके पिछले 5 साल के कार्यकाल से पूरा प्रदेश बदहाल का दंश झेल रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं विभिन्न स्थानों में सैकड़ो से अधिक लोग उपस्थित थे।
























