कोरबा। भारतीय जनता पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रविवार को कोरबा प्रवास पर पहुँचे। उन्होंने टीपीनगर स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज में प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता में सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक लगभग सवा लाख सुझाव पार्टी को प्राप्त हुए हैं। इसी सिलसिले में कोरबा जिले के विधानसभा में भी सुझाव संकलन के लिए अभियान की शुरुआत करने पहुंचे हैं।
उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि घोषणा पत्र सुझाव संग्रह अभियान को प्रदेश के मतदाता भाई-बहनों ने आशातीत सहयोग प्रदान किया है। आज जनता भाजपा से बड़ी उम्मीद लगा रखी है। प्रेस वार्ता में भाजपा के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सदस्य आत्माराम पटेल व नवदीप नंदा भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते सांसद विजय बघेल ने कहा की आज सुबह से ही कोरबा में मॉर्निंग वॉक करने वाले, योगा करने वाले, पान ठेला, चाय दुकान, नाई दुकान, सफाईकर्मी मितानिनों, महिला वर्ग और अलग अलग वर्गों से उनके सुझाव मांगे है की सरकार से उन्हें क्या अपेक्षाएं हैं। एक माह के दौरान करीब डेढ़ लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं अभी आगे 20 दिन बाकी है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते सांसद विजय बघेल ने वर्तमान भूपेश सरकार के विषय में कहा की जो सरकार है उसका कड़वा अनुभव लोगों के मन में है। सरकार झूठ, फरेब और लोगों को छला है उसका लोगों के मन में गुबार है।