जनपद पंचायत पोड़ी में हुई समान्य सभा की बैठक

कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की सभाकक्ष में 26 फरवरी सोमवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सभी विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के विभागीय गतिविधि के संबंध में जानकारी दिये। जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी पेंन्द्रो ने विकासखण्ड स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों को निधारित समय-सीमा पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से अगामी बैठक में विभागवार कार्यों की जानकारी सभी जनपद सदस्यों को फोल्डर बनाकर बैठक के पूर्व देने हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सामान्य सभा कि बैठक में वन विभाग ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई सभी सदस्यों नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा किसी बैठक में उपस्थित नहीं होते मजदूरों के भुगतान संबंधि कई केस पेंडिंग है, जिसका निराकरण ही नहीं किया जा रहा, वही सदस्यों ने वन विभाग कि शिकायत कलेक्टर से करने कि बात कही,सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित जनपद सदस्य किरण मरकाम ने नलजल योजना का चर्चा– नलजल योजना के तहत चल थे कार्यो का जायजा लिया जहाँ जमीनी स्तर पर चल रहे समस्याओं को अवगत कराया, वही विभाग द्वारा सभा मे बदल बदल कर अधिकारी आने पर नाराजगी जाहिर कि जनपद सदस्यों ने नलजल योजना के कार्यों को ठेकेदार द्वारा कराये जाने को लेकर सख्ती व ईमानदारी से कार्य करने कि हिदायत दी गई, ताकि सभी जरूरत मंद को योजना का लाभ मिल सके। चिकित्सा विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि 28 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाने पोड़ी जनपद क्षेत्र मे लगभग 44 हजार ऐसी हितग्राहि हैं, जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, घर घर जा कर सभी का कार्ड बनवाना बहुत बडी चुनौती हैँ जिसे पूरा करना है,

RO No. 13467/11