जल्द मिलेगा कुसमुंडा क्षेत्र को सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस

कोरबा। केएसएस के द्वारा कुसमुंंडा क्षेत्र को सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इनके द्वारा मांग पत्र मुख्यालय को सौंपा गया था। जिसमें कहा गया है कि कुसमंडा क्षेत्र सबसे बड़ा खदान क्षेत्र माना जाता है। यहां कोयला कामगारों को पर्याप्त इलाज की सुविधा नही है। कोयला कामगारों को इलाज के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जाना पड़ता है। केएसएस के सॉजी जॉन व समार सिंह ने बताया कि कोयला कामगार यहां के डिस्पेन्सरी पर निर्भर है। आस्मिक दुर्घटना होने पर सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस की जरूरत कोयला कामगारों को है। ताकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नेहरू चिकित्सालय भेजा जा सके । कुसमुंडा से गेवरा की दूरी 20 किलो मीटर है। चिकित्सालय पहुंचने तक मरीजों को सुरक्षित रखना होगा। आने वाले दिनों कोयला कामगार सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस का लाभ उठा सकेगें। क्योकि इस मामले को प्रबंधन ने काफी गंभीरता से लिया है। और एंबुलेंस आने की तैयारी आगे बढ़ रही है। केएसएस ने मुख्यालय में हुई आई आर बैठक में मामले को उठाया था।

RO No. 13467/10