
जांजगीर – चांपा । ग्राम कोसा और जेवरा के जुआ फड़ से मुलमुला पुलिस ने दस जुआरियों को दांव लगाते पकड़ा है। पुलिस ने जुआ फड़ से मात्र 4 हजार रूपये जब्त किया है। जिसकी वजह से पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम कोसा एवं जेवरा में जुआ फड़ लगा है। जिसमें बड़ी संख्या में जुआरी दांव लगा रहे हैं। सूचना पर अलग अलग टीम बनाकर दबिश दी गई। ग्राम कोसा में जुआ खेल रहे कोसा निवासी अनिल पटेल , सुनील पटेल विकास साहू और ग्राम कोसा के ही तिलोकवा पारा में जुआ खेल रहे कोसा निवासी रामशंकर साहू , ओम प्रकाश साहू , वीरेंद्र साहू, लच्छी राम पटेल को पुलिस ने पकड़ा । वहीं ग्राम जेवरा में जुआ खेल रहेजेवरा निवासी शत्रुघ्न जायसवाल , राजकुमार यादव , संतोष यादव पकड़े गए। पुलिस ने जुआरियों के फड़ से 4170 रूपये जब्त किया। जिसकी वजह से पुलिस की यह कार्रवाई संदेह के दायरे में है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धारा 3 (2) छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।























